पुलिस अधीक्षक ने किया बायसी थाना का निरीक्षण, जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बायसी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों की स्थिति एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई।

इसके उपरांत थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं नियमसंगत निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon