बैंक अधिकारियों ने पैक्स अध्यक्ष संग किया बैठक, ऋण वसूली पर दिया जोड़

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कॉपरेटिव बैंक शाखा में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों संग एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान शाखा प्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव ने मौजूद सभी पैक्स अध्यक्षो को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग ऋण वसूली में बैंक का सहयोग करें और किसानों को नया ऋण दिलाने का काम भी करें।

उन्होंने कहा कि डिफॉल्टर ऋण धारकों, एनपीए खाता धारकों को जल्द ऋण चुकाने के लिए भी कहे और जल्द ऋण भुगतान करने के लिए कहें। शाखा प्रबंधक ने सभी पैक्स अध्यक्षो को कहा कि आपलोग अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों का खाता खुलवाने का काम करें। और अधिक से अधिक संख्यां में किसानों को केसीसी ऋण दिलाने का काम भी करें।

इसके साथ ही केसीसी ऋण धारको को अपना केसीसी ऋण खाता रिन्यूवल करवाने की बात कहें। बैठक में शाखा प्रबंधक के अलावे बैंक कर्मी कुंदन कुमार, पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ माधो बाबू, तबरेज आलम, संजय कुमार मेहता, बिंदु देवी, लालबहादुर भगत, सुमन ठाकुर सहित सभी पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon