SAHARSA NEWS /बनमा ईटहरी बीडीओ की अध्यक्षता में फाईलेरिया उन्मूलन हेतु समन्वय समिति की बैठक आयोजित

SAHARSA NEWS/अजय कुमार; प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में एमडीए (फाइलेरिया) उन्मूलन के लिए प्रखंड स्तरीय दूसरी समन्वय समिति का बैठक का आयोजन किया गया। मालूम हो कि इस माह के 10 तारीख से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम चल रहा है। जिसमे निर्धारित अवधि तक शत प्रतिशत योग्य लाभार्थियों को दवा खिलाकर इस लाईलाज बीमारी से बचा कर स्वास्थ्य समाज का निर्माण करना है। राज्य सरकार के सहयोगी संस्था पीरामल स्वास्थ्य तथा डब्लूएचओ द्वारा इस कार्यक्रम में तकनीकी सहायता किया जा रहा है।जो जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम में सहयोग दे रहे है। अभी तक हुए कार्यों का समीक्षा के दौरान बीएचएम महबूब आलम एवं बीसीएम बिनोद कुमार द्वारा बताया गया कि अभी तक प्रखंड में करीब 60% दवा का सेवन लोगों के द्वारा किया गया तथा निर्धारित अवधि तक सभी लक्षित लाभार्थियों को दवा खिलाया जाएगा। पीरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीड अखिलेश कुमार,प्रोग्राम ऑफिसर गोपाल कुमार ने सभी उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों से बचे हुए निर्धारित समय में स्कूल एवं मदरसा में बूथ लगा कर बच्चो को दवा खिलाने कार्यक्रम निर्धारित है साथ ही छूटे हुए लोगो को भी दवा खिलाने में सबको अपने अपने स्तर से प्रयास करने की जरूरत पर बल दिए।स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम द्वारा बताया गया कि कुछ छोटे मामलो को छोड़ कार्यक्रम अच्छे तरीके से क्रियान्वित हो रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों को एकजुट होकर प्रखंड अंतर्गत लक्षित लोगो को शत प्रतिशत दावा खिलाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ ने जीविका के प्रखंड प्रबंधक अनुपम कुमार से भी अपने कैडर के माध्यम से कार्यक्रम में सहयोग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। स्थानीय स्तर पर पंचायत के मुखिया /जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया बंधुओ को भी जागरूकता बढ़ाकर को भी इस कार्यक्रम में सहयोग की अपील की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon