अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/
बनमनखी थाना पुलिस ने चोरी के एक मोटर को बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को की गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी अभियुक्त बनमनखी थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रहमतनगर वार्ड संख्या-02 निवासी मोहम्मद सहजाद (27 वर्ष), पिता मोहम्मद कमरुल आलम, गुलजार अंसारी (24 वर्ष), पिता मोहम्मद आशिक, तथा मोहम्मद सोयेब (25 वर्ष), पिता परवेज अंसारी शामिल हैं। वहीं चौथा अभियुक्त हृदयनगर वार्ड संख्या-10 निवासी सोनू कुमार (28 वर्ष), पिता जनार्दन राय है।
पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्तों को चोरी के एक मोटर के साथ पकड़ा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बनमनखी थाना पुलिस ने बताया कि मामले में विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



