अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/
बनमनखी थाना पुलिस ने दिनांक 17.01.2026 को कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—
- करण कुमार साह, उम्र 21 वर्ष, पिता वकील साह
- शिवम कुमार उर्फ फुलटूस, उम्र 21 वर्ष, पिता झाबर साह
दोनों अभियुक्त निवासी—बिशनपुरदत, वार्ड संख्या-23, थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया के हैं।
पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



