राजस्थान: विद्यार्थियों में लेखन कौशल व सुन्दर लिखावट को लेकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांसियों का तला में सुन्दर लिखावट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि सांसियों का तला विद्यालय में विद्यार्थियों में लेखन कौशल को बेहतर व सुन्दर बनाने को लेकर हिन्दी व राजस्थानी के विद्वान डॉ. कंवराज सिंह राव राणीगांव की प्रेरणा व सौजन्य से सुन्दर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेते हुए बहुत ही अच्छी लिखावट से गद्यांश का लेखन किया। जिसमें 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया में बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे क्रमशः मानसी, प्रेमी व पूजा तथा बालक वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे क्रमशः आशीष कुमार, संजीत खान, कर्ण कुमार को नकद पुरस्कार सहित धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। अमन ने कहा कि लिखावट से भी व्यक्ति की पहचान होती है।

वहीं सुन्दर लिखावट से व्यक्ति को नई पहचान के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलता है। सुन्दर लिखावट वालों को हर जगह मान-सम्मान मिलता है। इस दौरान स्टेट अवार्डी शिक्षक मुकेश बोहरा अमन, डालूराम सेजू, उषा जैन, रूपाराम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



