Better Health: कटिहार में परिवार कल्याण सेवाओं को सशक्त बनाने हेतु स्वास्थ्यकर्मियों का संपूर्ण साइट ओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित

कटिहार: Better Health कटिहार जिले में परिवार कल्याण सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं लाभार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपूर्ण साइट ओरिएंटेशन (WSO) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को परिवार नियोजन की स्थायी एवं अस्थायी विधियों, परामर्श तकनीकों, रिपोर्टिंग सिस्टम और लाभार्थियों की गोपनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अद्यतन जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व विशेषज्ञ प्रशिक्षक डॉ. ममता द्वारा किया गया, जबकि सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. जे. पी. सिंह, डीपीएम डॉ. किशलय कुमार, डीसीएम अश्विनी मिश्रा, पीएसआई इंडिया की जिला प्रबंधक शिल्पी सिंह और एफपीसी प्रियेश रंजन तिवारी समेत जिले भर से आए काउंसलर, एएनएम, स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में आधुनिक गर्भनिरोधक विकल्पों, एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर रिपोर्टिंग, व्यवहार परिवर्तन संचार (BCC) और लाभार्थी-केन्द्रित परामर्श की बारीकियों को गहराई से समझाया गया। इस दौरान व्यावहारिक अभ्यास, केस स्टडी और समूह चर्चाओं के माध्यम से प्रशिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाया गया।

डीपीएम डॉ. किशलय कुमार ने प्रशिक्षण में सक्रिय भूमिका निभा रहे काउंसलरों और स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी सत्रों से सेवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण जिले में पहले भी आयोजित हो चुका है, और इसका जमीनी प्रभाव दिखा है; इस बार का आयोजन उस सफलता को और व्यापक बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रयास से जिले के ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी और परिवार नियोजन के क्षेत्र में जागरूकता व सहभागिता बढ़ेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon