अररिया: अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेले गए 35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग (कांसम ट्रॉफी, सीनियर डिवीजन) के मैच संख्या 17 में अररिया क्रिकेट एकेडमी (ACA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशांत क्रिकेट क्लब, जोगबनी को 44 रनों से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ACA ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 218 रन बनाए, जिसमें अमरजीत शाह की विस्फोटक 88 रनों की पारी और आदर्श सिन्हा के 55 रन अहम रहे, जबकि अंत में मोहम्मद फौजाल ने 24 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशांत क्रिकेट क्लब की टीम 24.3 ओवर में 174 रन पर सिमट गई, जहां मोहम्मद नासिर ने सर्वाधिक 29 रन बनाए।
गेंदबाजी में आदर्श सिन्हा ने 4 विकेट झटककर जीत में निर्णायक भूमिका निभाई, वहीं उज्जवल राय और आयुष गुप्ता ने भी अहम योगदान दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदर्श सिन्हा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



