SAHARSA NEWS: सहरसा जंक्शन से दक्षिण भारत के लिए रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह लोगों के लिए हर्ष का ठिकाना ना रहा जब दक्षिण भारत स्थित तीर्थाटन के लिए भारत गौरव ट्रेन का परिचालन प्रारंभ हुआ। कोशी प्रमंडल के लोगों को दक्षिण भारत के तीर्थ स्थान की यात्रा कराने के लिए आज भारत गौरव ट्रेन सहरसा जंक्शन से सुबह सात बजकर तीस मिनट पर रवाना हुई। कुल 14 कोच की ट्रेन में इसी स्लीपर और पैंट्री कार की भी सुविधा दी गई है। इस अवसर पर महिला तीर्थ यात्री द्वारा फीता काटकर ट्रेन का उद्घाटन किया। जब जंक्शन पर भारत गौरव ट्रेन आई तो ट्रेन देखने के लिए अन्य यात्रियों की काफी भीड़ लग गई।

भारत गौरव ट्रेन को फूलों से सुसज्जित की गई थी।इस दौरान मुख्य पर्यवेक्षक पर्यटन पूर्वी क्षेत्र कोलकाता संजीव कुमार, मुख्य पर्यवेक्षक पर्यटन मनीष कुमार के अलावा डीसीआई संजय कुमार सहित कई अन्य आईआरसीटीसी के अधिकारी मौजूद थे। ज्ञात हो कि दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा के लिए इस क्षेत्र को दूसरी भारत गौरव ट्रेन का उपहार मिली है। भारत गौरव ट्रेन में 12 रातें और 13 दिन की यात्रा होगी।

यह ट्रेन बालाजी तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै,कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन आदि तीर्थ स्थान के दर्शन कराए जाएंगे। यह ट्रेन सहरसा से खुलने के बाद निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर बनारस में यात्रियों की बोर्डिंग और डी बोर्डिंग होगी। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार भारत गौरव ट्रेन में लगभग सभी सीट पूर्ण रूपेन सुरक्षित थी। सहरसा और सुपौल सहित इस क्षेत्र से कुल 160 तीर्थ यात्री दक्षिण भारत तीर्थ दर्शन के लिए भारत गौरव ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरानआईआरसीटीसी एवं रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon