चार दुकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 27 हजार से ज्यादा नकद बरामद

संवाददाता अंग इंडिया/पूर्णिया / आनंद यदुका/

भवानीपुर थाना क्षेत्र के बड़हरी और रघुनाथपुर गांव में चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को भवानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई 27 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार चोर की पहचान हंसराज कुमार उर्फ हर्षराज के रूप में हुई है। उसे जावे गांव के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था। वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे जावे पुल के पास धर दबोचा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में हर्षराज ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया है और अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात बड़हरी और रघुनाथपुर गांव के चार दुकानों में चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार मुन्ना यादव ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 15/26 दर्ज कराया था। घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही भवानीपुर पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon