पूर्णिया: भवानीपुर पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई करनेवाले दो झपट्टामार युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से छिनतई का एक मोबाईल और उसकी बाइक भी जप्त किया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि सुपौली पंचायत के दरगाहा निवासी मो० शमशुल के पुत्र मो० अपसार से दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाईल छीन लिया था।
जिसको लेकर मो० अपसार ने भवानीपुर थाना में कांड संख्या 42/26 दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद भवानीपुर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर साक्ष्य इकठ्ठा करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में भवानीपुर नगर पंचायत के गोढ़ीयारी निवासी महेश्वर मंडल का पुत्र लालो मंडल और शहीदगंज निवासी सीताराम भगत का पुत्र अमन कुमार शामिल हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से छीनी गयी मोबाइल भी बरामद कर लिया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है।



