भवानीपुर प्रीमियर लीग 2026 का खिताब भवानीपुर के नाम, अरजपुर को 98 रनों से हराया

पूर्णिया / आनंद यादुका

भवानीपुर के बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में शनिवार को खेले गए भवानीपुर प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में भवानीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरजपुर की टीम को 98 रनों से पराजित कर विजेता कप पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में भवानीपुर के कप्तान राजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। टीम की ओर से भोला भंडारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भवानीपुर ने निर्धारित ओवरों में 192 रनों का मजबूत लक्ष्य अरजपुर के सामने रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरजपुर की टीम भवानीपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 12.4 ओवर में 94 रनों पर सिमट गई। भवानीपुर की ओर से गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। भोला भंडारी ने 5 विकेट, जबकि बबलू स्टार ने 4 विकेट लेकर अरजपुर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने विजेता टीम के कप्तान राजन को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष जमशेद आलम, पूर्व मुखिया बिमल मंडल, अनुश्रवण समिति अध्यक्ष विक्की भगत एवं पैक्स अध्यक्ष संजय मेहता समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon