Bihar News: बिहार के वैशाली में सेल्फी के दौरान पोखर में डूबे 6 बच्चे, दो की मौत

वैशाली: Bihar News बिहार के वैशाली जिले के भगवनपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांधी मैदान पोखर में एक दुखद घटना सामने आई है। सेल्फी लेने के दौरान 6 बच्चे पोखर में गिर गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान 15 वर्षीय प्रियांशु कुमार और 17 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को पोखर से बाहर निकाला गया।

Bihar News

परिवार वाले तुरंत बच्चों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छा गया है, और पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे सेल्फी लेने के लिए पोखर के पास गए थे, लेकिन हादसा हो गया।

Bihar News

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon