BIHAR POLITICS: पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को ऐतिहासिक होगी जन सुराज की “बिहार बदलाव रैली”

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बोले – बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई में शामिल होने के लिए राज्य के सभी नागरिकों को इस रैली में आने का आमंत्रण देते हैं

पटना: BIHAR POLITICS आज जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती और वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 अप्रैल को गांधी मैदान में होने वाली पार्टी की “बिहार बदलाव रैली” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रेस को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए नई सोच की जरूरत है, जो सिर्फ जन सुराज के पास है। इस रैली का उद्देश्य है कि जनता खुद आगे बढ़कर भ्रष्टाचार, अन्याय और असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद करे।

यह रैली जनशक्ति के जागरण की शुरुआत है, जो लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के कुशासन और नीतीश सरकार के 20 वर्षों की भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था से मुक्ति पाने की जन-चेतना को जन्म देगी। हमारा लक्ष्य है- नया बिहार, सशक्त बिहार, आत्मनिर्भर बिहार है। इसलिए बदलाव की इस रैली में राज्य के सभी नागरिकों का स्वागत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सरवर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष ललन जी, केंद्रीय चुनाव समिति के संयोजक आर.एन सिंह और मुख्यालय संयोजक एन.पी मंडल ने भी संबोधित किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon