BIHAR POLITICS : PK ने सिवान में किया बड़ा दावा, बोले- दो तिहाई विधायक अगले विधानसभा चुनाव में जीत नहीं पाएंगे, जनता बदलाव के मूड में है

BIHAR POLITICS,सिवान। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सिवान के ज़िरादेई प्रखंड में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायकों में से दो- तिहाई विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं, चाहे वो किसी भी पार्टी के हों। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है, उन्हें पता है कि उनके विधायकों ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। इसलिए अब 4 महीने बाद बिहार में बदलाव दिखेगा, बिहार में नई व्यवस्था देखने को मिलेगी। इसबार जन सुराज बिहार की जनता को राजा बनाएगी।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे और अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पिछले 3 साल से बिहार के गांव-गांव घूम रहे हैं और वह भी बिना किसी पुलिसकर्मी के। इसलिए वे किसी FIR या कानूनी नोटिस से नहीं डरते। वे बिहार को लूटने वाले नेताओं के खिलाफ बोलते रहेंगे। बिहार की जनता जानती है कि कौन उगाई मंत्री है, कौन मंत्री कॉटन-बैंडेज में कमीशन ले रहा है। उन्होंने कहा कि वे किसी से नहीं डरते।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon