BIHAR POLITICS : प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, कहा – बिहार को श्रमिक ट्रेन, गुजरात को बुलेट ट्रेन, यह कैसा भेदभाव?

BIHAR POLITICS : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत गया जिले के दौरे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी बिहार के साथ लगातार भेदभाव कर रहे हैं। हाल ही में मधुबनी दौरे में पीएम द्वारा सहरसा से श्रमिक ट्रेन की घोषणा पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “अगर उनमें हिम्मत है तो गुजरात और महाराष्ट्र से भी ऐसी ही श्रमिक ट्रेन चलाने की घोषणा करें। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वहां उन्हें वोट नहीं मिलेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम मोदी गुजरात को गिफ्ट सिटी, सोलर पार्क और बुलेट ट्रेन जैसे उपहार देते हैं, जबकि बिहार को सिर्फ श्रमिक ट्रेन। “हमारे बच्चों को जानवरों की तरह दूसरे राज्यों में काम करने भेजा जाता है, जबकि बिहार को चाहिए अच्छी शिक्षा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर,” उन्होंने कहा।

जन सुराज पार्टी की रणनीति को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को ही टिकट देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर कोई गलत व्यक्ति गलती से जन सुराज से टिकट पा भी जाता है तो जनता को अपील है कि ऐसे व्यक्ति को वोट न दें। प्रशांत किशोर ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया की तुलना UPSC से करते हुए कहा कि, “जैसे लाखों अभ्यर्थियों में से चुने गए IAS-IPS भी कभी-कभी असफल हो जाते हैं, वैसे ही राजनीतिक चयन प्रक्रिया भी 100% शुद्ध नहीं हो सकती, लेकिन जन सुराज की नीयत और दिशा साफ है – हर सीट पर स्वच्छ छवि के लोग चुनाव जीतें, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। हमारा मकसद एक ही है – बिहार जीतना चाहिए

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon