ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेणु पुस्तकालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्य तिथि मनाया ।कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया ।मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुई कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और चितन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।वही नगर अध्यक्ष मिंटू गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना।नगर के निवर्तमान अध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल महामानव थे, जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता थी और विचारों की गहराई भी थी।नमो ऐप्प के प्रदेश सह संयोजक अविनाश कन्नौजिया अंशु ने कहा कि स्व. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना कण-कण और क्षण-क्षण राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया।इस मौके पर विधायक के अलावा भाजपा नेता मनोज झा,बुलबुल यादव,धीरज पासवान,संदीप शर्मा,प्रेम केशरी,किशन शर्मा, आदर्श गोयल,प्रमोद पासवान,मनोज सोनी,गणेश गुप्ता,अमर कामत,रामनाथ गुप्ता,आलोक सिंह,कुणाल सिंह,जोगराज सोनावत,आदित्य शर्मा, सैयद, जितेंद्र सोनावत,नवल गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे ।
ARARIA NEWS /फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


