चंडीगढ़: चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाज़ी मारते हुए स्पष्ट जीत दर्ज की है, जहां भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी ने त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को पराजित किया।
सौरभ जोशी को कुल 18 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस के गुरप्रीत गाबी को मात्र 7 वोट हासिल हुए। इस बार का चुनाव कई मायनों में खास रहा, क्योंकि पहली बार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर—तीनों पदों का चुनाव हाथ उठाकर किया गया।
नगर निगम में पहले से ही भाजपा के पास संख्या बल अधिक था और AAP व कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने से मुकाबला भाजपा के पक्ष में जाता दिखा। त्रिकोणीय मुकाबले के बावजूद भाजपा ने सभी प्रमुख पदों पर बढ़त बनाते हुए नगर निगम में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।



