PURNEA NEWS ;पूर्णिया और कटिहार में मखाना बोर्ड की मांग को लेकर पप्पू यादव ने बुलाया सांकेतिक बंद

PURNEA NEWS ; निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मखाना बोर्ड के कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर पूर्णिया और कटिहार में सांकेतिक बंद का आह्वान किया है। इस दौरान उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और नारेबाजी करते हुए दुकानों को बंद करवा रहे हैं। प्रदर्शन की तसवीरें शहर के प्रमुख स्थानों जैसे आर एन शाह चौक, भट्टा बाजार और खीरू चौक से सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारी स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि यदि सरकार मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा नहीं करती है, तो वे आगे भी सीमांचल कोसी को बंद करेंगे। पप्पू यादव ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार नहीं सुनती है, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे और रेलवे पटरियों पर बैठकर चक्का जाम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं और बिहार में गंदी राजनीति के कारण स्थिति खराब हो चुकी है। पप्पू यादव ने सीमांचल के एमएलए और एमपी से अनुरोध किया है कि वे इस मुद्दे पर विशेष पैकेज की मांग करें और पूर्णिया को उपराजधानी बनाने के लिए संघर्ष करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon