Purnia News: डीआरसीसी पूर्णिया में सत्यापन के दौरान अनुशासनहीनता का मामला

पूर्णिया: Purnia News विगत दिनांक 12 जून को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), पूर्णिया में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत सत्यापन हेतु भारी संख्या में लगभग 1200 अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। अत्यधिक भीड़ के कारण व्यवस्था को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए DRCC के कर्मियों एवं प्रतिनियुक्त गृह रक्षकों द्वारा लगातार प्रयास किया गया।

इसी दौरान काउंटर क्षेत्र में कतारबद्ध अभ्यर्थियों को नियंत्रित करने के क्रम में DRCC के कर्मी श्री राहुल कुमार द्वारा हल्के बल का प्रयोग किया गया, जो कि अत्यंत आपत्तिजनक है एवं सरकारी सेवक के कर्तव्यों के आचरण के प्रतिकूल माना गया। यह व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, विशेषकर जब नागरिकों से संयम और संवेदनशीलता की अपेक्षा हो।

इस अनुचित कृत्य के लिए उसी दिन संध्या को श्री राहुल कुमार से कारण पृच्छा की गई है तथा उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सभी अधिकारी/कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन मर्यादा एवं गरिमा के साथ करें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon