ARARIA NEWS : चैती छठ: डूबते सूर्य को छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं ने दिया पहला अ‌र्घ्य

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को विभिन्न घाटों पर लोक आस्था और सू्र्य उपासना के पर्व चैती छठ के तीसरे दिन महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ चैती छठ संपन्न हो जाएगा। अररिया जिला मुख्यालय में परमान नदी सहित नहर किनारे डूबते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। वही, फारबिसगंज शहर के सुल्तान पोखर, कोठी हाट एवं अलख निरंजन आदि घाटों पर भक्ति में सराबोर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। कुछ भक्त पैदल तो कुछ वाहन से अपने अपने पसंदीदा घाटों की ओर बढ़ते दिखे। इस दौरान छठ मैया के मनुहार में बज रहे गीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वही साथ ही कई लोगों ने अपने अपने घरों में गड्ढानुमा तालाब बनाकर महिलाओं ने अ‌र्ध्य दिया। दोपहर बाद से ही महिलाएं पूजा की तैयारी में जुट गई थी। शुक्रवार सुबह को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया जाएगा। व्रति अपने-अपने घरों के पास ही अ‌र्घ्य देकर सूर्य भगवान से सुख समृद्धि और शांति की कामना की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon