SAHARSA NEWS/अजय कुमार : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम के राज्यव्यापी आहवान पर 20 मार्च को पुरे बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर बदलो सरकार बचाओ बिहार आन्दोलन के तहत जुझारू प्रतिरोध मार्च करने का निर्णय तय है। सीपीएम जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने बताया कि सहरसा में भी सीपीएम एवं सीपीआई द्वारा 20 मार्च को जिला मुख्यालय पर जुझारू प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु विगत कई दिनों से सीपीएम जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव एवं सीपीआई जिला सचिव कामरेड परमानंद ठाकुर के नेतृत्व में दोनों पार्टी के दर्जनों नेताओं द्वारा सम्पूर्ण जिले में दर्जनों जगह पार्टी बैठक, जनसंगठनों की बैठक, जीबी बैठक, नुक्कड़ सभा प्रचार प्रसार कर जनता से प्रतिरोध मार्च में हजारों की संख्या में भाग लेने की अपील किया गया है। जनता के ज्वलंत मुद्दों भूमीहीनों को बास की जमीन देने, पर्चा की जमीन पर दखल दिहानी दिलाने, सरकार द्वारा धोषणानुरूप जाति गणना में चिन्हित 94 लाख गरीब परिवारों को 2 -2 लाख रूपया दिलाने, प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर पर रोक लगाने तथा 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, वृद्धजनों विधवा विकलांग को पेंशन 5000 रूपया दिलाने, रसोईया आशा ममता कुरियर फेसिलेटर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सफाई कर्मी स्वच्छता कर्मी सहित सभी संविदा कर्मी को स्थायीकरण करते 18000 रूपया मानदेय दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर जनता के बड़ी गोलबंदी दोनों पार्टीयों के द्वारा की गई है इस लिए हजारों की संख्या में प्रतिरोध मार्च होने की उम्मीद है। प्रदर्शन सहरसा रेलवे स्टेशन से शहर के महावीर चौक, दहलान चौक, शंकर चौक, डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक भ्रमण करते जिला समाहरणालय पहूंचेगी। जहां सभा को सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण एवं सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड विनोद कुमार सहित दोनों दल के कई नेताओं के संबोधन उपरांत अपनी पन्द्रह सुत्री मांगों से संबंधित स्मार पत्र जिला पदाधिकारी को समर्पित करेंगे।
SAHARSA NEWS/भाकपा और माकपा के राज्यव्यापी आह्वान पर बदलो सरकार बचाओ बिहार आन्दोलन आज

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


