SAHARSA NEWS/बाल कलाकार कृतिका झा मिष्टी के नृत्य पर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध वाह-वाही बटोरी

SAHARSA NEWS/अजय कुमार : कोसी महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार की रात स्थानीय कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर बाल कलाकार कृतिका झा मिष्टी ने घर मोरा परदेसिया… घुमर घूमर … होली में रंगीले हो गए पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगो की खूब वाहवाही बटोरी।जैसे ही वह मंच पर प्रस्तुति देने पहुंची दर्शकों ने करतल ध्वनि से उत्साहित होकर ताली बजा कर उत्साहवर्धन किया। मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा पहली बार आयोजित वसंतोत्सव में कृतिका द्वारा प्रस्तुत नृत्य काफी वायरल हुआ है। लगभग दो लाख व्यूज मिला।छह हजार से अधिक लोगों ने अपना रिएक्शन दिया तो दो सौ से अधिक लोगों ने कॉमेंट्स कर आशीर्वाद दिया। वही सौ से अधिक लोगों ने वीडियो को शेयर किया है।कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा सहित अन्य अधिकारियों ने मिष्टी को शुभकामना देते हुए कहा कि कृतिका भविष्य की पुरस्कृत कलाकार के रूप में सामने आएगी।ज्ञात हो कि जिलें भर की सबसे बाल कलाकार नन्ही बच्ची मिष्टी नें नृत्य के दौरान सुन्दर भाव भंगिमा अभिनय आ मुखाकृति के हाव भाव सहित मनमोहक नृत्य किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon