राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के तहत बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल की साफ सफाई

सहरसा,अजय कुमार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम के तहत वीर कुंवर सिंह अवस्थित वीर कुंवर सिंह जी के प्रतिमा एवं स्थल को साफ किया गया। विभाग सह संयोजक ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करती है स्वच्छता, शिक्षा स्वास्थ्य शिविर प्राकृतिक आपदा पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों पर गहरा चिंतन करती है और उसके प्रति कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करते हैं। नगर मंत्री रोशन कामत ने कहा कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह दिवस पर शहर के विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल का सफाई कार्यक्रम किया जा रहा है। महापुरुषों की प्रतिमा का निरंतर साफ सफाई कर्ज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा होता रहेगा। प्रदेश का अधिकारी ने सदस्य सोनू मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के साथ-साथ समाज के निचले स्तर तक लोगों के लिए कार्य करते हैं। शैक्षणिक अराजकता भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर विद्यार्थी परिषद मुखर होकर विरोध करती है और सरकार का ध्यान केंद्रित करती है। इस मौके पर नगर के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon