पूर्णिया में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हमला, युवक की हत्या को लेकर प्रशासन को चेतावनी

पूर्णिया: पूर्णिया में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताते हुए जिला प्रशासन पर कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर चौहान टोला निवासी युवा व्यापारी जवाहर यादव के पुत्र सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में अपराध बेलगाम हो चुका है और मामूली विवादों में लोगों की जान जाना आम बात बनती जा रही है, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए।

कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अपराध पर नियंत्रण नहीं लगाया गया और शांति व्यवस्था बहाल नहीं हुई, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon