पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मोगलिया पुरंदहा पूरब में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 720 बेड क्षमता वाले अनुसूचित जनजाति विद्यालय एवं छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।
अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा द्वारा रैयतों से कई चरणों में बातचीत कर सहमति बनाते हुए उन्हें फसल क्षति का मुआवजा उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया।
इस पहल से क्षेत्र में जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कार्य शुरू होने के समय पंचायत सचिव और अंचलाधिकारी धमदाहा भी मौके पर उपस्थित रहे।



