PURNEA NEWS : मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग, विधायक विजय खेमका ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

PURNEA NEWS : बिहार विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने गैर सरकारी संकल्प के जरिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित मखाना बोर्ड की स्थापना पूर्णिया में करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने कहा कि पूर्णिया मखाना उत्पादन का एक प्रमुख क्षेत्र है और यहाँ मखाने का क्रय-विक्रय व मूल्य निर्धारण का सबसे बड़ा बाजार मौजूद है। उन्होंने बताया कि भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में 200 एकड़ जमीन पर मखाना अनुसंधान का कार्य भी लगातार चल रहा है।

सरकार ने विधायक के इस प्रस्ताव पर विचार करने की बात स्वीकारी। खेमका ने कहा कि पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना से न सिर्फ उत्पादकों को फायदा होगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तेज होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon