PURNIA NEWS, किशन : छात्र नेता सौरभ कुमार ने शुक्रवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा से मांग की है कि सन राइज पूनम वीरेंद्र डिग्री महाविद्यालय डगरूआ पूर्णिया का मान्यता रद्द करने की मांग की है। सौरभ कुमार ने कहा कि इस डिग्री महाविद्यालय में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई है और छात्र छात्राओं से रूपये का अवैध उगाही किया जा रहा है। सौरभ कुमार ने कहा कि जब से इस डिग्री महाविद्यालय का स्थापना हुआ है तब से छात्र छात्राओं से अवैध उगाही ही किया जा रहा है । सन राइज पूनम वीरेंद्र डिग्री महाविद्यालय डगरूआ पूर्णिया में यूजी तृतीय सेमेस्टर नामांकन, व यूजी सत्र ,2025-2029 का पंजीयन प्रक्रिया में भी अवैध वसूली का आरोप है । सौरभ कुमार ने कहा कि बिना रसीद के पांच सौ से भी अधिक रूपये लेने से छात्रों में रोष व्याप्त हैं।
सौरभ कुमार ने कहा कि गंभीर बात यह कि यह राशि बिना किसी आधिकारिक रसीद, बिना नोटिस और बिना विश्वविद्यालय के आदेश के ली जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सौरभ कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 में पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा अवैध उगाही करने को लेकर जांच समिति भी बनी थी लेकिन जांच समिति के द्वारा रिपोर्ट देने के बावजूद भी इस महाविद्यालय पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया। सौरभ कुमार ने कहा कि इस महाविद्यालय ने पूर्णिया विश्वविद्यालय का कोई भी रूल रेगुलेशन का पालन नहीं करता है,इस महाविद्यालय का मान्यता रद्द हों।



