नगर पंचायत के विकास को मिलेगी रफ्तार: वार्ड पार्षदों ने विधायक को सौंपा मांगपत्र

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने रुपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर प्रसाद मंडल को एक मांगपत्र सौंपा। इस दौरान नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें विधायक के समक्ष रखी गईं। वार्ड संख्या 16 के पार्षद प्रभाष कुमार की अगुवाई में सौंपे गए मांगपत्र में चर्चित बराह बाबा स्थान जाने वाले मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार निर्माण, मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, यात्री शेड तथा मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके साथ ही सुदामानगर स्थित भोला भगत प्राथमिक विद्यालय में चाहरदीवारी निर्माण की मांग भी रखी गई। वहीं, वार्ड संख्या 13 के पार्षद वकील चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय सखुआटोला में बाउंड्री वॉल निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत क्षेत्र में कई अन्य अति आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्यों की सूची भी विधायक को सौंपी।

मांगपत्र पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने सभी पार्षदों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सभी बिंदुओं पर कार्य आरंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवानीपुर नगर पंचायत के लिए विकास योजनाओं की सूची पहले से तैयार है और शीघ्र ही इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षदों के अलावा आशीष कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon