PURNEA NEWS ; पूर्णिया में शीतला अष्टमी पर श्रद्धा और आस्था का माहौल, विधायक खेमका ने की पूजा-अर्चना

PURNEA NEWS ; माता शीतला अष्टमी पर, शहर के कोरठबाड़ी, सुखनगर, खुशकीबाग, बेलोरी और लालगंज पंचायत के प्राचीन शीतला मंदिर में सदर विधायक विजय खेमका ने शीतला मईया की पूजा अर्चना, दर्शन कर सबों के लिए सुख समृद्धि, आरोग्य की प्रार्थना की है। प्राचीन शीतला मंदिर कोरठबाड़ी सुखनगर में आयोजित शीतला महोत्सव पर निकाले गए भव्य कलश शोभायात्रा में विधायक शरीक हुए। इस अवसर पर विधायक ने कहा माता शीतला आरोग्य की देवी हैं। विधायक खेमका ने माता शीतला से समस्त बहनों भाईयों के लिए आरोग्य, सुख और समृद्धि की प्रार्थना की। भगवती माता शीतला हमें कंचन काया देती हैं तथा रोग एवं कष्ट से मुक्त करती हैं।विधायक ने कहा पूर्णिया में आयोजित माँ शीतला राजकीय महोत्सव हम सबों के लिए प्रसन्नता का विषय है। विधायक ने सभी लोगों को शीतला अष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon