पूर्णिया: धमदाहा थाना पुलिस द्वारा 04 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मो. साकिर उर्फ बबलू उर्फ बल्ला (22 वर्ष), पिता सत्तार, निवासी नीरपुर वार्ड संख्या 09, थाना धमदाहा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है और मामले में आगे की जांच जारी है।
इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।



