पूर्णिया विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को गति देने पर चर्चा, शोधार्थियों ने उठाए सुधार के सुझाव

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के रिसर्च सेल इंचार्ज सुमित सिंघा के साथ हाल ही में हुई बैठक में शोधार्थी रवि गुप्ता ने विश्वविद्यालय में शोध कार्य को सक्रिय बनाने और छात्रों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में शोध की भूमिका अहम है, लेकिन कई महीनों से कोई नेशनल या इंटरनेशनल सेमिनार आयोजित नहीं हुआ, जिससे छात्र-छात्राओं को अपने विचार साझा करने का अवसर नहीं मिल रहा।

उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में कई विभागवार और विषयवार सेमिनार आयोजित किए गए थे, जिनमें विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक में सुझाव दिया गया कि विषयवार एवं विभागीय स्तर पर नियमित सेमिनार और संगोष्ठी आयोजित किए जाएं, जिससे छात्रों की रुचि बढ़े और पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सुधार आए। इसके अलावा, शोध प्रकाशन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, शोध पत्रिकाओं की जानकारी रिसर्च सेंटर में उपलब्ध कराई जाए, शोधार्थियों को परिचय पत्र तुरंत जारी किया जाए, फील्ड वर्क और महाविद्यालय भ्रमण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, और रिसर्च सेल में मूलभूत सुविधाएं जैसे प्रॉपर वेंटिलेशन, इनवर्टर, डस्टबिन, कुर्सियां, दैनिक समाचार पत्र (हिंदी व अंग्रेजी), कंप्यूटर, प्रिंटर और बायोमेट्रिक सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित सभी सेमिनार की जानकारी और नोटिफिकेशन सभी शोधार्थियों तक नियमित रूप से पहुंचाई जाए, ताकि शोध और अकादमिक गतिविधियों में छात्रों की भागीदारी बढ़ सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon