KATIHAR NEWS : फाइलेरिया के नियंत्रण के लिए एमएमडीपी किट्स का वितरण, प्रशिक्षण हुआ आयोजित

KATIHAR NEWS : फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों को उनके संक्रमित अंगों को नियंत्रित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमएमडीपी किट्स का समुदाय स्तर पर वितरण किया जा रहा है। इस किट में मलहम, सफाई सामग्री जैसे टब, मग, साबुन, तौलिया, रुई, और अन्य आवश्यक सामान शामिल होते हैं। इसे मरीजों को उनके उपचार के लिए आवश्यक जानकारी के साथ दिया जाता है।

जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. जे पी सिंह ने सभी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान उन्हें फाइलेरिया ग्रसित अंगों की पहचान और एमएमडीपी किट्स का उपयोग करके इन अंगों को नियंत्रित रखने की प्रक्रिया बताई गई। डॉ. सिंह ने बताया कि फाइलेरिया एक लाईलाज बीमारी है, लेकिन इसे नियंत्रित रखा जा सकता है। मरीजों को नियमित रूप से अंगों की सफाई, मलहम का प्रयोग और एक्सरसाइज करने की सलाह दी गई ताकि सूजन कम की जा सके और एक्यूट अटैक से बचाव किया जा सके।

भीडीसीओ एन के मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलता है, और यह छुआछूत से नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग और साल में एक बार एमडीए दवा का सेवन जरूरी है। इस मौके पर विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon