भुरकुरवा पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, पुल विस्तार और मरम्मती कार्य को लेकर दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर: मोतीपुर प्रखंड भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने भुरकुरवा पुल का निरीक्षण किया, जहां पिछले वर्ष गंभीर कटाव की समस्या सामने आई थी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि नदी के मार्ग में बदलाव के कारण अब पुल की लंबाई को 154 मीटर तक विस्तारित करने की आवश्यकता है। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग को मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना के अंतर्गत प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक भुरकुरवा पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाए और इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पुल से जुड़ने वाले संपर्क पथ की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को 10 दिनों के भीतर मरम्मती कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon