अमौर में 20 फरवरी को दिव्यांगजन UDID कार्ड शिविर, शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य

पूर्णिया, विमल किशोर: पूर्णिया जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, अमौर प्रखंड में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 20 फरवरी को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजा राम पंडित ने इस शिविर की घोषणा की, जो सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेफरल अस्पताल अमौर में आयोजित होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को ‘विशिष्ट पहचान पत्र’ (UDID कार्ड) से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठा सकें। बीडीओ ने बताया कि दिव्यांगजनों को शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन करवाने और UDID कार्ड प्राप्त करने के लिए दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य संबंधित विवरण लेकर आना होगा।

इस शिविर की सफलता के लिए अमौर प्रखंड की 24 पंचायतों में पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारियों (पंचायत सचिव) और विकास मित्रों की तैनाती की गई है। पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आशा कर्मियों और जीविका दीदियों के सहयोग से दिव्यांगजनों का मोबिलाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, प्रचार-प्रसार का भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांग लाभ से वंचित न रहे।

इस शिविर के सफल संचालन के लिए भवानीपुर, बड़ा ईदगाह, रंगरैया लालटोली, तालबाड़ी, पोठिया गंगेली, घुरपैली, खाड़ी महीनगांव, बरबट्टा, हफनिया, ज्ञानडोभ, विष्णुपुर, झीवारी, बंगरा मेहदीपुर, अधांग, दलमालपुर, बकैनिया बरैली, हरिपुर, मच्छट्टा, नितेन्दर, तियरपाड़ा, खरहिया, डहुआबाड़ी, आमगाछी और मझुआहाट पंचायतों के लिए विशेष नोडल अधिकारियों की सूची तैयार की गई है। स्थानीय प्रशासन ने सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और UDID कार्ड प्राप्त करें, ताकि वे सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का सही तरीके से लाभ उठा सकें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon