पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को एकलव्य छात्रावास जिला स्कूल पूर्णिया का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था तथा अध्ययन माहौल की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पठन-पाठन की स्थिति, आवासीय सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता एवं व्यायाम आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकें।



