डीएम ने शाहपुर में जीविका सिलाई सेंटर का मरम्मती कार्य एवं निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया

सहरसा, अजय कुमार: जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शाहपुर अंतर्गत बाढ़ आश्रय स्थल में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। उक्त अवसर पर उन्होंने संचालित कार्यों के गुणवत्ता को परखा, शेष कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

उक्त वर्णित भवन को जीविका दीदियों हेतु सिलाई केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जाना प्रस्तावित है।भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संदर्भित स्थल पर निर्माणाधीन पार्क का भी निरीक्षण किया गया एवं युद्ध स्तर पर शेष कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा,अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon