SAHARSA NEWS/अजय कुमार, सहरसा जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने आज अपने भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन पतरघट थाना भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न कार्यों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और शेष कार्यों को निर्धारित मानक और विशिष्टताओं के अनुसार शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक हिमांशु और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कार्य में गति लाने के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी जोर दिया, ताकि थाना भवन का निर्माण समय से पूरा हो सके और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार हो सके।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को सख्ती से निपटने का भी आश्वासन दिया, ताकि पतरघट थाना भवन को जल्द ही कार्यशील स्थिति में लाया जा सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *