लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार: गायघाट में राजस्व कर्मचारी निलंबित, 18 कर्मियों का वेतन बंद

मुजफ्फरपुर: जिले में शत-प्रतिशत किसान निबंधन और ई-केवाईसी सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को औराई, कटरा एवं गायघाट प्रखंडों का दौरा कर फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर गायघाट अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रभात किरण राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि औराई, कटरा और गायघाट प्रखंडों के कुल 18 कर्मियों का वेतन बंद करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों का प्रत्येक हलका में कम से कम 50 प्रतिशत तथा ओवरऑल 70 प्रतिशत निबंधन बुधवार की शाम तक हर हाल में पूरा किया जाए, वहीं शनिवार तक 100 प्रतिशत निबंधन और ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो। डीएम ने बताया कि 2 से 6 फरवरी तक जिले में किसान निबंधन का महा अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी प्रतिदिन उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है। समीक्षा में गायघाट अंचल में फार्मर रजिस्ट्री में मात्र 10 प्रतिशत उपलब्धि पाए जाने पर इसे कर्तव्यहीनता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई।

वहीं कमजोर प्रदर्शन वाले प्रखंडों में वरीय अधिकारियों को कैंप कर त्वरित सुधार के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को जिले में कुल 10,171 किसानों का निबंधन हुआ, जिससे अब तक 1,79,003 किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है। डीएम ने दो टूक कहा कि किसानों से जुड़े इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon