तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य पर डीएम का आदेश

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में समाहरणालय परिसर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। बुधवार को डीएम ने निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर स्थल पर मौजूद अधिकारियों एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि तालाब का सौंदर्यीकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा परिसर में बन रहे महिला एवं पुरुष शौचालय, गार्ड रूम, पंप हाउस सहित अन्य संरचनाओं का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाए।

उन्होंने कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया, ताकि परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य समय पर पूर्ण होकर आमजन के लिए आकर्षक एवं उपयोगी बन सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon