चैत्र नवरात्रि में Dr Dilip Jaiswal का भव्य स्वागत, धार्मिक आयोजनों से भरा दिन

पूर्णिया: भा.ज.पा. प्रवक्ता अजीत भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री Dr Dilip Jaiswal का पूर्णिया में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुलाबबाग जीरोमाइल में जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद, सदर विधायक श्री विजय खैमका जी ने अपने कार्यालय में उनका स्वागत किया। चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस के पवित्र अवसर पर, डॉ दिलीप जायसवाल ने गुलाबबाग के सनौली चौक स्थित दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद वे पूर्णिया के कला भवन में आयोजित वैश्य पोद्दार समाज के 22वें राज्य स्तरीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भा.ज.पा. जिला कार्यालय वनभाग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और साथ ही पूर्णिया-मधुबनी रामनवमी शोभायात्रा कमेटी के सदस्यों से मिलकर ऐतिहासिक शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

इसके अतिरिक्त, डॉ दिलीप जायसवाल ने भाजपा नेता तोफिक आलम जी के निवास माधौपड़ा में सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राकेश जी, श्री प्रफुल रंजन वर्मा जी, महामंत्री श्री संजीव सिंह जी, महामंत्री श्री अरुण राय पुलक सिंह जी, प्रवक्ता अजीत भगत, उप महापौर पल्लवी गुप्ता जी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon