सहरसा, अजय कुमार: बिहार की राजधानी पटना में द टाइगर इवेंट के द्वारा फिर से एक बार महिला प्रेरित सम्मान सीजन- 2 आयोजित होने जा रहा है। संस्थान के डायरेक्टर केशरी टाइगर ने बताया कि यह कार्यक्रम बीएन क्लब रामनगरी आशियाना पटना में होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर सीता साहू एंड डिप्टी मेयर राजश्री रहेंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेकानंद ज्योति संस्थान सहरसा के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ज्योति मिश्र भी मौजूद रहेंगें। उन्होने बताया कि जिसमें बिहार के हर वर्ग की जैसे कला और संस्कृति, उद्यमी और व्यवसाय, शैक्षणिक और वैज्ञानिक, खेल, चिकित्सा, प्रशासनिक, विधवा, राजनीतिज्ञ, समाज सेवा, दिव्यांग, किन्नर तथा महिला सशक्तिकरण हेतु 101 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। जिसका नॉमिनेशन आमंत्रित है।
अगर हमारे समाज में कोई ऐसी महिला है जो हमारे समाज की कल्याण के लिए अपना जीवन यापन कर रही हैं और लोगों को प्रेरित कर रही है तो ऐसी महिला जरूर एक बार संपर्क करें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है। ज्ञात हो कि डॉ ज्योति मिश्र के द्वारा विवेकानंद ज्योति संस्थान के माध्यम सें एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की सेवा एवं बाल विवाह मुक्त को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किये जा रहे है। ज्योति मिश्र के द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर देश विदेश की कई संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया है।
उन्होने कहा कि एचआईवी मुक्त सहरसा कराना मेरा मुख्य उद्देश्य है। ज्ञात हो कि डॉ ज्योति मिश्र द्वारा विवेकानंद ज्योति संस्थान के माध्यम सें एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की सेवा एवं बाल विवाह मुक्त को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किये जा रहे है। ज्योति मिश्र के द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर देश विदेश की कई संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया है। उन्होने कहा कि एचआईवी मुक्त सहरसा कराना मेरा मुख्य उद्देश्य है।



