Drone attack on Moscow airport : DMK सांसद कनिमोझी का विमान हवा में लगाता रहा चक्कर

Drone attack on Moscow airport : भारतीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर मॉस्को जा रहे विमान को आज मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के कारण कई घंटों तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। इस विमान में DMK सांसद कनिमोझी भी सवार थीं, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए एक वैश्विक अभियान के तहत रूस पहुंची हैं। ड्रोन हमले की सूचना के बाद, मॉस्को के डोमोडेडोवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इसी वजह से सांसद कनिमोझी और उनके साथ गए अन्य भारतीय सांसदों को लेकर जा रहे विमान को तुरंत उतरने की अनुमति नहीं मिली और उसे कई घंटों तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा।

हालांकि, कई घंटों की देरी के बाद, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। यह प्रतिनिधिमंडल भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत विभिन्न देशों में जाकर आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को स्पष्ट कर रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय, भाजपा के सांसद कैप्टन बृजेश चौटा, राजद के सांसद प्रेम चंद गुप्ता और आप के सांसद अशोक कुमार मित्तल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। वे रूसी अधिकारियों और थिंक-टैंक विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की स्थिति को सामने रखेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon