ड्रोन और आधुनिक तकनीक ने पूरी बदल दी खेती: प्रधान सचिव ने पूर्णिया के प्रगतिशील किसानों की सराहना की

पूर्णिया: पूर्णिया में कृषि विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल (IAS) ने जिले में आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल विविधीकरण की जमीनी समीक्षा की। भ्रमण की शुरुआत ई-किसान भवन, जलालगढ़ से हुई, जहां उन्होंने प्रखंड स्तरीय योजनाओं का निरीक्षण किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद ग्राम एकांबा में श्री संचित कुमार के ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ का दौरा कर किसानों के लिए उपलब्ध कृषि यंत्रों की गुणवत्ता और उपयोगिता का जायजा लिया।

धनसर पंचायत में श्री जितेंद्र कुमार विश्वास के फार्म पर रबी बीज वितरण योजना के तहत मसूर, तीसी और बेबी कॉर्न की खेती का अवलोकन किया और स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में जानकारी ली। हसीबेगमपुर में श्री राजीव मंडल के ड्रैगन फ्रूट फार्म पर ड्रैगन फ्रूट एवं अदरक की अंतरवर्ती खेती, टपक सिंचाई प्रणाली (Drip Irrigation) और ड्रोन द्वारा इनपुट एप्लीकेशन जैसी उन्नत तकनीकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रगतिशील किसानों से उनकी व्यावसायिक संभावनाओं और चुनौतियों पर सीधे संवाद किया।

निरीक्षण में निदेशक पीपीएम, संयुक्त निदेशक (पौधा संरक्षण एवं रसायन), नियंत्रक माप-तौल, संयुक्त निदेशक (शस्य, पूर्णिया प्रमंडल), जिला कृषि पदाधिकारी और अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में आधुनिक तकनीकों के समावेशन पर जोर दिया जाए ताकि खेती की लागत घटे और उत्पादकता बढ़े। उन्होंने कहा कि तकनीकी सुधार और फसल विविधीकरण में किसानों की बढ़ती रुचि बिहार की कृषि के उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon