सहरसा, अजय कुमार: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के अनुसार जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक आम जनता से संबंधित कुल 52 मामलों के संदर्भ में सुनवाई की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों यथा: अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित को आवेदनों के सम्यक निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है। आज आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान श्री चंदन कुमार, प्रखंड: सोनवर्षा निवासी ने भूमि विवाद अशोक कुमार गुप्ता, प्रखंड सत्तर कटैया निवासी पारिवारिक सूची बनाने के संबंध में/चंदन कुमार, पतरघट निवासी भूमि विवाद के संबंध में, बबलू कुमार, प्रखंड: सोनवर्षा निवासी ने भूमि विवाद एवं अन्य आवेदकों ने विविध विषयों से संबंधित समस्याओं के संबंध में जिला प्रशासन को अवगत कराया, तदनुसार प्राप्त आवेदनों के सम्यक निष्पादन हेतु संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।
निदेशानुसार सभी पदाधिकारियों का लॉगिन है, जिसके माध्यम से आमजनों की शिकायतों का सम्यक अनुश्रवण कार्य हुए, उसका समाधान हेतु आवश्यक कारवाई की जा रही है। साथ ही आम जनता को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला-स्तरीय, अनुमंडल-स्तरीय एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों के द्वारा भी आम जनों से मिलकर संवाद किया गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता वि०जांच० गणेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग सह निदेशक एनई पी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। ज्ञात हो कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिकायतें सुनी। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुई।



