Earthquake Havoc : म्यांमार और थाईलैंड में धरती कांपी, सैकड़ों की मौत

Earthquake Havoc : आज म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई और इसका केंद्र म्यांमार के मंडाले शहर के पास था। इसके बाद थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक सहित आसपास के इलाकों में इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत भी धराशायी हो गई, जिसमें कम से कम 43 मजदूर फंसे हुए हैं। म्यांमार में अब तक 25 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं थाईलैंड में मृतकों की संख्या 100 से ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। इस घटना से दोनों देशों में भय और दहशत का माहौल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों को सहायता देने का आश्वासन दिया है, जबकि थाईलैंड सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है और म्यांमार में भी राहत कार्य शुरू हो गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon