SAHARSA NEWS ,अजय कुमार : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा जो बजट पेश किया गया। वह शिक्षा और खेल के क्षेत्र में काफी सराहनीय है।जिसके क्रांतिकारी परिणाम अवश्यंभावी है।शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रौशन सिंह धोनी ने बिहार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को चाहे वह सामान्य श्रेणी में हो, पिछड़ा वर्ग में हो, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में हो, अनुसूचित जाति जनजाति एवं अल्पसंख्यक हो सभी के छात्रवृत्ति को दोगुना करने की घोषणा की गई है।साथ ही साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को छात्रावास अनुदान 1000 से बढ़ाकर 2000 करने की घोषणा की गई।बिहार राज्य के 149 आईआईटी को सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की गई ।100 आवासन वाले 49 नए छात्रावासों की स्थापना की घोषणा की गई।राज्य के सभी जिलों में क्रमबद्ध मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई। कुल मिलाकर राज्य के बजट का 19.4 24% बजट शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया यह काफी सराहनीय विषय है। यह दर्शाता है कि सरकार शिक्षा के प्रति काफी सजग एवं संवेदनशील है।उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र मे बिहार के सभी प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण का कार्य प्रारंभ है जिसमें 370 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। जिसमें 229 का निर्माण हो चुका है! शेष में कार्य प्रारंभ है। अन्य सभी प्रखंडों में सरकारी जमीनों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। बिहार के लगभग 5671 पंचायत में 6659 खेल मैदाने के निर्माण का कार्य चल रहा है।वही लगभग सभी पंचायत में इसी प्रकार के खेल मैदान का कार्य का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 10 खेल का आयोजन किया जा सके।सरकार द्वारा मेडल लो नौकरी पाओ की योजना के तहत अब तक 71 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। अन्य 30 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्टेड किया गया है जिन्हें आगे योगदान पत्र दिया जाएगा।
बिहार के 9 प्रमंडल में लगभग 60-60 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाए जाने की घोषणा की गई है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रिकेट, एथलेटिक्स ,हॉकी के अलग-अलग मैदान होंगे साथ ही साथ मल्टीपर्पस हॉल जिसमें कई इंडोर खेल का आयोजन हो सके ,साथ ही 500 खिलाड़ियों के एक साथ आवासन के स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। खेल के क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा राजगीर में खेल विश्वविद्यालय प्रारंभ किया जा चुका है। जहां विभिन्न प्रकार के खेल से संबंधित विषयों की पढ़ाई प्रारंभ की जा चुकी है। साथ ही साथ राजगीर में क्रिकेट, हॉकी एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, रग्बी, हैंडबॉल, फुटबॉल आदि के अंतरराष्ट्रीय मानक के स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं। बिहार के लगभग 25 जिलों में खेल भवन का निर्माण किया जा चुका है, शेष 13 में कार्य प्रारंभ है जिसमें लगभग पांच खेलों ( कुश्ती,भारोत्तोलन, कबड्डी, ताईकांडों, टेबल टेनिस) के साथ-साथ राष्ट्रीय मानक के मल्टी जिम की व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ सीधे-सीधे खिलाड़ियों को मिलेगा।उपर्युक्त सभी योजनाओं के लिए बिहार सरकार ने इस बजट में अनुकूल राशि आवंटित किया है।रोशन सिंह धोनी ने कहा कि यह दर्शाता है कि बिहार सरकार ने शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी विशेष ध्यान दिया है जो काफी सराहनीय है। यह भी माना जा सकता है कि खेल शिक्षा का ही पूरक है।
Leave a Reply