ARARIA NEWS ; जोगबनी में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हड़कंप

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन द्वारा जोगबनी हाट को पूरी तरह से अस्थाई अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया. वही, अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय के नेतृत्व में डीएसपी मुकेश कुमार साहा व कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमार भी मौके पर मौजूद थे. वहीं इस संदर्भ में अधिकारियों ने कहा की अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को कई बार नोटिस भेजा गया. लेकिन अस्थाई अतिक्रमण किये लोगों द्वारा नोटिस जाने के बाद भी जब हाट की जगह को खाली नहीं किया गया. इसलिए हाट को आज प्रशासन द्वारा खाली करवा दिया गया. वहीं अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को कुछ जगहों पर विरोध का भी सामना करना पड़ा. वही, इस मौके पर जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार अपने पुलिस बल के जवान साथ में मौजूद रहे.

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon