ERSS कार्यालय में नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को डायल 112 का प्रशिक्षण

पूर्णिया: आज दिनांक 12.02.2026 को ERSS कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं ERSS प्रभारी के द्वारा डायल 112 सेवा से संबंधित नव प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स, त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया, तकनीकी संचालन तथा आमजन की शिकायतों के प्रभावी निष्पादन पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि डायल 112 आम जनता के लिए आपातकालीन सहायता की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए। ERSS प्रभारी ने सिस्टम के तकनीकी पहलुओं और कंट्रोल रूम संचालन की बारीकियों से अवगत कराते हुए बेहतर समन्वय और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon