Waqf Amendment Bill LIVE : ‘हमारे लिए फाइल बंद, सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे’: वक्फ विधेयक पर संजय राउत का बड़ा बयान

Waqf Amendment Bill LIVE :  वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के संसद में पारित होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह फाइल बंद हो गई है। हम इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे।” राउत ने विधेयक को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा और इसे राष्ट्र के लिए “व्यापार और व्यवसाय” करार दिया।

उन्होंने दावा किया कि भले ही यह विधेयक मुसलमानों की संपत्ति और जमीन की रक्षा के नाम पर लाया गया हो, लेकिन इसका असली मकसद वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करना और उनका अपने तरीके से इस्तेमाल करना है। राउत ने तंज कसते हुए कहा, “सरकार को मुसलमानों की इतनी चिंता हो रही है कि लगता है मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा उनकी नीतियों में समा गई है।”

उल्लेखनीय है कि वक्फ विधेयक राज्यसभा में 128 के मुकाबले 95 वोटों से और लोकसभा में 288 के मुकाबले 232 वोटों से पास हुआ। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। हालांकि, राउत ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाएगी और इसे कानूनी चुनौती देने के बजाय बंद मान रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon